August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

✨ संत श्री रविदास जयंती पर कोरबा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्री सप्तदेव मंदिर में शोभायात्रा का भव्य स्वागत ✨

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//कोरबा,1 फरवरी 2026
संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर कोरबा जिले में श्रद्धा, सामाजिक समरसता और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। संत रविदास समाज उत्थान समिति कोरबा के तत्वावधान में रविवार, 1 फरवरी को सीतामणी से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा दोपहर 12 बजे सीतामणी से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए दोपहर 1 बजे श्री सप्तदेव मंदिर पहुँची।

 

 

शोभायात्रा के श्री सप्तदेव मंदिर पहुँचने पर मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी श्री अशोक मोदी के नेतृत्व में समिति पदाधिकारियों और मंदिर प्रबंधन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा और मट्ठा वितरण कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। मंदिर परिसर में भक्ति, उत्साह और आपसी भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर मंदिर के ट्रस्टी श्री हार्दिक मोदी, श्री विजय गोयनका, श्री अंकित गोयनका, मंदिर के प्रमुख पुजारी पं. नवीन महाराज सहित श्री बी.एम. शर्मा, श्री घनश्याम मिश्रा, श्रीमती ज्योति यादव, श्रीमती शीतल कौर, अन्नू सोनवानी, जानकी यादव, धन्नू देवांगन, संदीप वैष्णव, संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

 

 

कार्यक्रम के दौरान संत श्री रविदास जी के आदर्शों—समता, सद्भाव, सामाजिक समानता और मानवता—को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण पर निकले, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि संत रविदास जी का जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी सम्मान और समान अधिकार दिलाने की प्रेरणा देता है। शोभायात्रा का उद्देश्य समाज में समरसता, भाईचारे और सकारात्मक सोच का प्रसार करना है।
इस भव्य आयोजन ने नगर में सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया और श्रद्धालुओं के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.