भाजपा संगठनात्मक संवाद को मिली नई मजबूती, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल से चेयरपर्सन दिनकर लंका की सौजन्य भेंट






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर आंध्रप्रदेश सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के चेयरपर्सन श्री दिनकर लंका अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जम्वाल से सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर आत्मीय चर्चा की।
प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर श्री लंका ने सबसे पहले संगठन के वैचारिक केंद्र नानाजी देशमुख स्मृति वाचनालय/पुस्तकालय का भ्रमण किया और वहां उपलब्ध साहित्य, संगठनात्मक दस्तावेजों एवं वैचारिक सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान और संगठनात्मक संरचना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के वाचनालय कार्यकर्ताओं के बौद्धिक विकास और संगठन की विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्री जम्वाल एवं श्री लंका के बीच संगठन विस्तार, शासन और संगठन के समन्वय, तथा विभिन्न राज्यों में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान अनुभवों के आदान-प्रदान के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर भी विमर्श किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री अशोक बजाज, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री श्री प्रीतेश गांधी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री दिनकर लंका के छत्तीसगढ़ प्रवास को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए इसे परस्पर सहयोग और समन्वय को मजबूत करने वाला बताया।
यह सौजन्य भेंट भाजपा के संगठनात्मक संवाद और विभिन्न राज्यों के बीच अनुभव साझा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।





