February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

गणतंत्र दिवस पर कोरबा के मदरसों और जमात खाना में फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा टी.पी. नगर

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//* कोरबा  गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कोरबा शहर की पुरानी बस्ती स्थित मुस्लिम जमात खाना, मदरसा अशरफिया एवं मदरसा दारुल उलूम रिज़वीया, टी.पी. नगर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पूरी तरह देशभक्ति, उल्लास और राष्ट्रीय एकता के वातावरण में संपन्न हुआ।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशप्रेम की भावना से गूंज उठा। इस अवसर पर मदरसा दारुल उलूम रिज़वीया के विद्यार्थियों द्वारा अंग्रेज़ी भाषा में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित नागरिकों ने तालियों के साथ सराहा। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर हाज़ी अख़लाक़ खान असरफी रहे। अपने संबोधन में उन्होंने समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक मुबारकबाद देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत को संविधान प्राप्त हुआ, जिसने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय, स्वतंत्रता और लोकतंत्र का अधिकार प्रदान किया।

 

 

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को याद करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने सभी से एक सशक्त, एकजुट और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
हाज़ी अख़लाक़ खान असरफी ने यह भी जानकारी दी कि मदरसा दारुल उलूम रिज़वीया, टी.पी. नगर में बच्चों को उर्दू और अरबी के साथ-साथ हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषा की भी शिक्षा दी जा रही है, ताकि वे धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक ज्ञान में भी आगे बढ़ सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चों की शिक्षा और विकास हेतु जो भी सहयोग आवश्यक होगा, उसे सुन्नी मुस्लिम जमात द्वारा पूर्ण रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर विशेष रूप से सुन्नी मुस्लिम जमात के जनरल सेक्रेटरी जुम्मन खान रिज़वी, सेक्रेटरी सैयद अशफाक अली, जमात खाना के सदर एहसान खान, हकीम खान, बरकत खान, अकरम अली, सैयद नवाज़, साबिर, वकील भाई, अख़्तर सिद्दीकी, मुन्ना, अज्जू भाई, इदरीश भाई,
मदरसा दारुल उलूम रिज़वीया टी.पी. नगर के सदर हाजी अब्दुल रज्ज़ाक, सेक्रेटरी हलीम शेख, मो. सैफुल आज़म, अहमद खान, विभिन्न मस्जिदों के इमाम एवं मुअज्ज़िम, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश दिया और सभी के लिए प्रेरणास्पद बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.