*राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” है – गुरु प्रकाश पासवान*






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या जी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम के होटल वेंकटेश इंटरनेशनल, फूल चौक, रायपुर में नव मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाताओं का सम्मान करने, युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को बढ़ावा देने के लिए पूरे भारत में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” है और इसकी टैगलाइन भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक है। यह लोकतंत्र का वह उत्सव है जो प्रत्येक नागरिक को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सशक्त बनाता है। यह दिन भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस का प्रतीक है, जिसकी स्थापना 25 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत की गई थी।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि नव मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे मतदाता जो पहली मतदान उन्हें मतदान के महत्व को बताना है। यह कार्यक्रम नागरिकों को उनके संवैधानिक मतदान अधिकार, मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया, नैतिक मतदान और लोकतंत्र को मजबूत करने में जागरूक मतदाताओं की भूमिका के बारे में शिक्षित करने पर केंद्रित है। संवादात्मक सत्रों, पोस्टरों, नारों और चर्चाओं के माध्यम से चुनावों में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करते हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी मतदान को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य मतदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना, नए मतदाताओं के पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए, विशेषकर युवाओं के बीच पहुंच कर उन्हें मतदान के महत्व को बताना। नागरिकों को चुनावी अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में शिक्षित करना। नैतिक और जानकारी पूर्ण मतदान को बढ़ावा देना। समाज में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना है।
इस दौरान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री अमित मैशेरी, जितेंद्र देवांगन, विशाल पांडेय, वासु शर्मा, शुभम जायसवाल, अंकित द्विवेदी मौजूद थे।





