वनांचल जिल्गा में सनातन चेतना का ऐतिहासिक उदय पहली बार गूंजा ‘जय श्रीराम’ — राम–शिव मंदिर एवं 21 फीट ऊँची गणपति–हनुमान प्रतिमाओं के निर्माण हेतु भव्य भूमि पूजन सम्पन्न






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***// कोरबा 22 जनवरी 2026
कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम जिल्गा आज सनातन आस्था के एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बना, जब ग्राम में प्रथम बार भगवान श्रीराम एवं भगवान शिव के भव्य मंदिर निर्माण तथा 21 फीट ऊँची भगवान गणपति एवं भगवान हनुमान जी की विशाल प्रतिमाओं की स्थापना हेतु विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर बसे इस वनांचल ग्राम में अब तक किसी भी मंदिर की स्थापना नहीं हुई थी। क्षेत्र में अन्य समुदायों के धार्मिक स्थल पूर्व से विद्यमान रहे हैं, किंतु वर्षों से ग्रामवासियों के हृदय में संजोई गई सनातन आस्था और धार्मिक पहचान आज मूर्त रूप लेती दिखाई दी। यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी ग्राम के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।

इस पुनीत कार्य के लिए ग्रामवासियों को हिन्दू जागरण मंच के जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश झा द्वारा प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उनके सतत संपर्क और दिशा-निर्देशन में ग्राम में अनेक बैठकों का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात सर्वसम्मति से “श्री राम–शिव मंदिर निर्माण समिति” का गठन किया गया। समिति के माध्यम से ग्रामवासियों ने सामूहिक संकल्प लेते हुए मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया।
समिति की प्रथम बैठक में ग्राम के मुख्य स्थल पर मंदिर निर्माण हेतु श्री गेंद सिंह राठिया, श्रीमती आशोबाई राठिया, श्री लगिन सिंह राठिया, श्री तेल सिंह राठिया एवं श्री लीप सिंह राठिया द्वारा निःस्वार्थ भाव से भूमि दान प्रदान किया गया। इसके उपरांत हिन्दू जागरण मंच, समिति सदस्यों एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर परिसर में चारों ओर बाउंड्रीवाल का निर्माण पूर्ण कराया गया, जिसके पश्चात आज विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।
भूमि पूजन कार्यक्रम में माननीय भोजराम देवांगन (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय ननकी राम कंवर (पूर्व गृहमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) ने की।
विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा विभाग के विभाग संघचालक श्री सत्येंद्रनाथ दुबे, अखिल भारतीय लोक कला प्रमुख (मध्य क्षेत्र) सह संगठन मंत्री श्री बीरबल सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय राठिया कंवर समाज श्री दुर्गा प्रसाद राठिया, तथा आरएसएस कोरबा विभाग के विभाग प्रचारक श्री योगेश्वर साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन अनुसूचित जनजाति मोर्चा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह राठिया जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती बिजमोती राठिया जी (जनपद पंचायत अध्यक्ष, कोरबा), श्रीमती अशोका कंवर जी (जनपद पंचायत अध्यक्ष, करतला), श्रीमती रेणुका राठिया जी (जिला पंचायत सदस्य), श्री संदीप कंवर जी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती कौशिल्या कंवर जी (जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, कोरबा), बी.डी. शर्मा जी (प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, सहकारिता), रामेश्वर राठिया जी, बिट्टू अग्रवाल जी, संतोष अग्रवाल जी, राधे अग्रवाल जी, विश्राम कंवर जी, दौलत राम राठिया जी, शम्भू चौहान जी, अनिल चौरसिया जी, ईश्वर सिंह राठिया जी, रामस्वरूप राठिया जी (पूर्व सरपंच, जिल्गा), भरत लाल राठिया जी सहित हिन्दू जागरण मंच से श्री आशीष सिंह जी, श्रीमती शांति यादव जी, श्री अखिलेश जायसवाल जी, श्री सुरेश झा जी, श्री विनोद यादव जी एवं सैकड़ों की संख्या में वनांचल क्षेत्र के श्रद्धालु सनातनी भाई-बहन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर संपूर्ण परिसर “जय श्रीराम” के गगनभेदी उद्घोष से गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर भव्य प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न करने का सामूहिक संकल्प लिया।
यह आयोजन न केवल जिल्गा ग्राम, बल्कि समूचे वनांचल क्षेत्र में सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और धार्मिक चेतना के नवजागरण का प्रतीक बनकर उभरा है।





