January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर छत्तीसगढ़ भाजपा में उल्लास, राजधानी के परिसरों में जश्न का माहौल कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और एकात्म परिसर में आतिशबाजी व ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई गई खुशी

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्री नितिन नबीन के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में भारी उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर एवं जिला कार्यालय एकात्म परिसर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर, आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक क्षण का उत्सव मनाया।

 

 

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि श्री नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पार्टी की लोकतांत्रिक परंपरा, संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ता आधारित संस्कृति का प्रतीक है।
छत्तीसगढ़ से रहा है नबीन का विशेष लगाव
पार्टी नेताओं ने कहा कि नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव रहा है। उनके कुशल मार्गदर्शन और संगठनात्मक रणनीति के चलते प्रदेश में कांग्रेस की अराजक और जनविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली।
भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि श्री नबीन के दीर्घ संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा और जिन राज्यों में भाजपा अपेक्षाकृत कमजोर है, वहाँ उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ कमल खिलाने के लिए तत्पर रहेंगे।
कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित उत्सव में प्रदेश मंत्री यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजेश अग्रवाल, लक्ष्मी रजवाड़े, विधायक सुनील सोनी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, संध्या परगनिहा, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, उज्जवल दीपक, रायपुर शहर प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी, जिलाध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, डॉ. सलीम राज, अंजय शुक्ला, संजूनारायण सिंह ठाकुर, अमित मैशरी, तुषार चोपड़ा, कृतिका जैन, विशाल पांडेय, अंकित द्विवेदी, वासु शर्मा, अश्वनी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एकात्म परिसर में भी उमड़ा उत्साह
वहीं जिला कार्यालय एकात्म परिसर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, विधायक पुरंदर मिश्रा, जिलाध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता छगन मूंदड़ा, जिला महामंत्री अमित मैशेरी, गुंजन प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, ललित जयसिंघ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भविष्य को लेकर जताया विश्वास
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी, पार्टी की विचारधारा देश के कोने-कोने तक पहुँचेगी और आने वाले समय में भाजपा नई राजनीतिक ऊँचाइयों को छुएगी।
यह उत्सव न केवल एक पदभार ग्रहण की खुशी था, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता, विश्वास और राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति अटूट आस्था का भी सशक्त प्रदर्शन रहा। 🪷

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.