January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

संघ विचारधारा से राष्ट्रीय नेतृत्व तक: नितिन नबीन की प्रेरणादायी राजनीतिक गाथा

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****//** पटना/नई दिल्ली।
भारतीय राजनीति में जब निष्ठा, अनुशासन और निरंतर संघर्ष से शिखर तक पहुँचने की मिसाल दी जाती है, तो श्री नितिन नबीन का नाम स्वतः ही प्रमुखता से उभर कर सामने आता है। राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय मानने वाले नितिन नबीन ने अपनी राजनीतिक यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की कठोर अनुशासनात्मक परंपरा और राष्ट्रभक्ति के संस्कारों से प्रारंभ की।
वर्ष 1980 में जन्मे नितिन नबीन ने कम उम्र में ही संगठनात्मक कार्यों के माध्यम से अपनी कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता का परिचय देना शुरू कर दिया था। संघ की शाखाओं से मिले संस्कारों ने उनके व्यक्तित्व को सुदृढ़ किया और उन्हें “राष्ट्र प्रथम” की भावना से ओतप्रोत किया।
साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय नेतृत्व तक का सफर
बीते दो दशकों से अधिक समय में नितिन नबीन ने भारतीय जनता पार्टी संगठन में निरंतर परिश्रम और समर्पण के बल पर एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक का सफर तय किया है। उनका यह सफर संघर्ष, संगठनात्मक कौशल और अटूट निष्ठा का जीवंत उदाहरण है।

 

जनप्रतिनिधि के रूप में सशक्त भूमिका
वर्ष 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने जनसेवा को अपने कार्यों का केंद्र बनाया। बिहार सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने पथ निर्माण और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में उल्लेखनीय और दूरगामी सुधार किए। सड़कों के सुदृढ़ीकरण से लेकर शहरी आधारभूत संरचना के विकास तक, उनके कार्यों ने आम जनता के जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित किया।
संगठन को नई ऊर्जा
नितिन नबीन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ा। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने संगठन को नई रणनीति, नई ऊर्जा और मजबूत दिशा प्रदान की। उनकी संगठनात्मक दक्षता ने भाजपा को कई राज्यों में मजबूती दी।
प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व
नितिन नबीन का जीवन इस सिद्धांत का सशक्त उदाहरण है कि
“राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम”
के भाव के साथ कार्य करने वाला व्यक्ति किसी भी ऊँचाई को प्राप्त कर सकता है।
उज्ज्वल भविष्य की ओर भाजपा
उनके कुशल नेतृत्व, स्पष्ट दृष्टिकोण और संगठन के प्रति निष्ठा के चलते भारतीय जनता पार्टी का भविष्य और भी सशक्त, संगठित और उज्ज्वल दिखाई देता है। नितिन नबीन आज न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए, बल्कि देश के युवाओं के लिए भी प्रेरणा के स्रोत बन चुके हैं। 🪷

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.