February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में छत्तीसगढ़ की निर्णायक भूमिका, नारायण चंदेल बने नितिन नबीन के प्रस्तावक

 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन में नारायण चंदेल को मिली अहम जिम्मेदारी, दिल्ली रवाना
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****//**  कोरबा/रायपुर।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री नारायण चंदेल को पार्टी ने एक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन में प्रस्तावक की भूमिका दी है। इस महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने हेतु श्री चंदेल आज दिल्ली के लिए रवाना हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया दिनांक 19 एवं 20 जनवरी को संपन्न होगी। इस ऐतिहासिक चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के प्रस्तावक के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश से श्री नारायण चंदेल को शामिल किया गया है, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू सहित प्रदेश के कुल 20 वरिष्ठ नेताओं को इस निर्वाचन प्रक्रिया में सम्मिलित किया गया है। इनमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का शामिल होना उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और पार्टी में मजबूत पकड़ को दर्शाता है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि श्री चंदेल की प्रस्तावक के रूप में भागीदारी से छत्तीसगढ़ की भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त हुई है। लंबे समय से संगठन और विधानसभा में प्रभावी भूमिका निभा चुके नारायण चंदेल का चयन पार्टी नेतृत्व के विश्वास और सम्मान को भी दर्शाता है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह निर्वाचन न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि आगामी राजनीतिक दिशा और रणनीति तय करने में भी निर्णायक माना जा रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं की सक्रिय भागीदारी प्रदेश के लिए नई राजनीतिक संभावनाओं के द्वार खोल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.