July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा संगठन को नई ऊर्जा: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से छत्तीसगढ़ भाजपा पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  रायपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से रायपुर में भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें उनके दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक चुनौतियों और पार्टी के विस्तार को लेकर सकारात्मक वातावरण में चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री अमित मैशेरी, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास, खैरागढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल तथा भाजपा महिला मोर्चा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष कृतिका जैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
भाजपा पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी को संगठन के प्रति उनके समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और कार्यकुशलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होकर जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाएगी। नेताओं ने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती पर भी अपने विचार साझा किए।

 

 

श्री नितिन नबीन जी ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित, विचारधारा-आधारित पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और जनहित के कार्यों से ही बढ़ती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन की सक्रियता की सराहना करते हुए आगामी समय में और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने का आह्वान किया।
यह सौजन्य भेंट आपसी संवाद, संगठनात्मक एकजुटता और आगामी रणनीतियों के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे भाजपा को आने वाले समय में जनसमर्थन और संगठनात्मक मजबूती और अधिक प्राप्त होगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.