February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

संगठन का हर कार्यकर्ता वैचारिक क्रांति का अग्रदूत बने, तभी होगा आत्मनिर्भर भारत का निर्माण — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दीप महापर्व पर सीएम विष्णुदेव साय ने किया स्नेह मिलन, प्रदेश महामंत्री पवन साय ने दिया राष्ट्रवाद का संदेश
जशपुरनगर
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। ****/दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहग्राम बगिया में एक भव्य कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि “संगठन का हर कार्यकर्ता यदि वैचारिक क्रांति के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा, तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।”
सीएम ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत “विश्वगुरु” बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनना इस बात का प्रमाण है कि जनता को भाजपा की नीति और नीयत दोनों पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि “भाजपा की कथनी और करनी में कोई भेद नहीं है। यही कारण है कि संगठन देश के विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में सतत कार्यरत है।”

 

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उनके नेतृत्व में अब तक 2116 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनके पूरा होने के बाद क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बस्तर सहित पूरे प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर बढ़ रही है।
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने दीपावली के इस अवसर पर राष्ट्रवाद का संदेश देते हुए कहा कि “कार्यकर्ताओं का संघर्ष और समर्पण ही संगठन की असली ताकत है। यह गर्व का विषय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं कार्यकर्ताओं का सम्मान कर रहे हैं। यह संगठन की अनुशासन और परंपरा का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता समाज के सुख के लिए कार्य करे, न कि केवल अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए।
पवन साय ने कहा कि हमें “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त और समर्थ बनाने का प्रयास करना चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और भारत दर्शन के सिद्धांत को जीवन में उतारते हुए विचार क्रांति लाना ही भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प होना चाहिए।
इस अवसर पर मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, कुनकुरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, उमेश यादव, दिलीप साहू, मुक्तेश्वर साय, सरोजनी सिंह, ममता कश्यप, उपेंद्र यादव, मुनेश्वर केशर, अनूप बड़ाईक, मलिता बाई, ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह, कपिलदेव साय, मनीष अग्रवाल और कपिलेश्वर सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भजन गायक मुनेश्वर ने अपने सुमधुर गायन से समा बांध दिया। उनके गीतों में “मोदी की गारंटी” और “साय सरकार के कार्यों की सराहना” ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं के साथ स्नेह भोज कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि संगठन की असली शक्ति कार्यकर्ताओं की एकता और समर्पण में निहित है। उन्होंने सभी को शुभ दीपावली की बधाई दी और छत्तीसगढ़ की खुशहाली व जशपुरवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.