दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 🌟



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। विकास झा ने दीपावली एवं छठ पर्व के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, वहीं छठ पर्व आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का प्रतीक है। ये दोनों पर्व हमारे जीवन में खुशियों, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आएं। झा ने सभी से इन पावन पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।


