February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जमनीपाली में धूमधाम से मना भव्य दशहरा महोत्सव — महापौर संजू देवी राजपूत रहीं मुख्य अतिथि, रावण दहन के साथ गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष

कोरबा। वार्ड क्रमांक 54, जमनीपाली में इस वर्ष का भव्य दशहरा महोत्सव अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और पवनपुत्र हनुमान जी की आरती कर अहंकार रूपी रावण का दहन किया गया। पूरा परिसर “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह पर्व केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहर, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, श्री कौशल देवांगन, श्री अनिल सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंच पर उपस्थित रहे। महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि “दशहरा हमें यह सिखाता है कि अहंकार, अन्याय और असत्य का अंत निश्चित है। हमें सदैव सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलना चाहिए।”
स्थानीय नागरिकों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। रावण दहन के क्षणों में आतिशबाजी और जयघोष से पूरा मैदान राममय हो गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ने इस पर्व का आनंद उल्लासपूर्वक लिया।
महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजक मंडल की ओर से आए हुए सभी अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान श्रीराम की आरती कर “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ एकता, सद्भाव और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.