August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा के प्रसिद्ध व्यवसायी अशोक अग्रवाल अचानक लापता — परिजनों और समाज में हड़कंप

1 min read

 

पुत्र दीपक अग्रवाल ने लगाई मदद की गुहार, पुलिस को दी गई सूचना
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। ऊर्जा नगरी कोरबा के प्रतिष्ठित और लब्धप्रतिष्ठ व्यवसायी अशोक अग्रवाल के अचानक लापता होने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। परिवारजन और व्यावसायिक जगत में चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, अशोक अग्रवाल आज तड़के सुबह लगभग 4 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए, जिसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं चल सका है।
उनका मोबाइल फोन घर पर ही मिला है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
👉🏻 पुत्र दीपक अग्रवाल ने जताई गहरी चिंता
लापता व्यवसायी के पुत्र दीपक अग्रवाल ने कहा—
“मेरे पिताजी सुबह चार बजे बिना बताए घर से कहीं चले गए। उनका मोबाइल घर पर ही है। हम सब बहुत परेशान हैं। किसी को भी उनके बारे में जानकारी मिले या उन्हें कहीं देखा हो, तो कृपया तुरंत सूचित करें।”
उन्होंने बताया कि अशोक अग्रवाल जब घर से निकले थे, तब उन्होंने सफेद शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी।
👉🏻 संपर्क करने हेतु परिजनों ने जारी किए नंबर
परिवार की ओर से जानकारी साझा करते हुए कहा गया है कि यदि किसी को उनके संबंध में कोई सूचना या जानकारी प्राप्त हो तो नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर अवश्य सूचित करें —
📞 दीपक (पुत्र): 99079-57489
📞 अंकित (भतीजा): 94077-77070
📞 प्रदीप (भाई): 94252-26722
👉🏻 पुलिस को दी गई सूचना, खोजबीन जारी
इस घटना की जानकारी परिजनों द्वारा तुरंत कोरबा पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस ने खोजबीन प्रारंभ कर दी है और शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश जारी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.