February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जर्मनी से लौटे मंत्री लखनलाल देवांगन का कोरबा में भव्य स्वागत — अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की चमक से उत्साहित हुआ जनमानस

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा**/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर, आबकारी तथा श्रम मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक श्री लखनलाल देवांगन का जर्मनी दौरे से लौटने पर कोरबा में आत्मीय और भव्य स्वागत किया गया। मंत्री श्री देवांगन अपने कोहड़िया स्थित निज निवास पहुंचे, जहां नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।
विदेश यात्रा से लौटे मंत्री देवांगन ने इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश ओवरसीज द्वारा जर्मनी में आयोजित विश्व की सबसे बड़ी खाद्य प्रदर्शनी (World Food Expo) में प्रदेश की भागीदारी और उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी न केवल प्रदेश के उद्योग, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की पहचान को भी मजबूत करेगी।
इस अवसर पर भाजपा के उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी एवं खनिज सचिव श्री नरेंद्र पटनवार ने भी मंत्री देवांगन से सौजन्य भेंट की और उनके सफल विदेश दौरे पर बधाई दी। उपस्थित जनसमूह ने पुष्पवर्षा और नारे लगाकर मंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
मंत्री देवांगन ने इस मौके पर कहा कि “छत्तीसगढ़ की संस्कृति, संसाधन और संभावनाएं अब वैश्विक स्तर पर पहचानी जा रही हैं। हमारी कोशिश है कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश को और गति मिले ताकि युवाओं के लिए रोजगार और समृद्धि के नए अवसर बनें।”
कोरबा में आयोजित इस स्वागत समारोह में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी वर्ग और नागरिकों की भारी उपस्थिति रही। लोगों में मंत्री देवांगन के विदेश दौरे से प्रदेश को मिले नए अवसरों को लेकर उत्साह और गर्व का वातावरण दिखाई दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.