February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सहयोग केन्द्र में समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा : खुशवंत साहेब

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने बताया : गुरुवार को 50 से अधिक आवेदनों में से अधिकांश समस्याओं का त्वरित निराकरण हुआ

रायपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा है कि कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आहूत सहयोग केन्द्र में कार्यकर्ताओं व जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब गुरुवार को आहूत सहयोग केंद्र में समस्याओं के निराकरण के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रभारी वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने और कार्यालय मंत्री अशोक बजाज की उपस्थिति में सहयोग केंद्र लगातार संचालित हो रहा है। इसमें हम कार्यकर्ताओं व जनता की समस्या सुनते हैं। जिनका त्वरित निराकरण हो सकता है, उनका संबंधित अधिकारियों से बात करके निराकरण करते हैं और जो जटिल समस्याएं होती हैं, उनको विभागीय अधिकारियों को भेजते हैं। आने वाले समय में उनकी समस्याएं दूर हो जाए, इसकी निगरानी करते हैं। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि गुरुवार को लगभग 50 से ऊपर आवेदन आए हैं। बहुत सारी समस्याओं का त्वरित निराकरण भी हो गया और आने वाले समय में बाकी समस्याओं का भी निराकरण होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सबका साथ और सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ हम सब काम कर रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.