August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत — जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय अभिनंदन

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा/कटघोरा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज कटघोरा मेला ग्राउंड स्थित हेलीपेड पर आगमन हुआ, जहां उनके स्वागत में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का उत्साह देखने लायक था। मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत नगर निगम कोरबा, पूर्व महापौर श्री जोगेश लम्बा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अशोक चावलानी, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, तथा कटघोरा डीएफओ श्री कुमार निशांत सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। हेलीपेड परिसर में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भीड़ मुख्यमंत्री के स्वागत में तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की जनता की ओर से स्वागत कर कटघोरा और कोरबा जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर प्रदेश के मुखिया का अभिनंदन किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.