August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ई.वी.पी.जी. कॉलेज कोरबा में एबीवीपी की नई कार्यकारिणी का गठन — सुमन धुरी बनीं अध्यक्ष, सुरेश पांडेय को मिली मंत्री की जिम्मेदारी

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  (कोरबा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कोरबा जिले के गवर्नमेंट ई.वी.पी.जी. कॉलेज में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सक्रिय छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
गठित कार्यकारिणी में सुमन धुरी को अध्यक्ष तथा सुरेश पांडेय को मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी की घोषणा कोरबा जिला संयोजक निहाल सोनी ने की। उन्होंने बताया कि एबीवीपी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा करना, शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाना तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी कॉलेज के विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। साथ ही शिक्षा के साथ समाजसेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों और नेतृत्व विकास के क्षेत्र में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिले।
एबीवीपी की नई कार्यकारिणी के गठन से कॉलेज परिसर में छात्रहितों से जुड़े आंदोलनों, विचार गोष्ठियों एवं रचनात्मक कार्यक्रमों को और अधिक गति व विस्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.