March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने एवं विजयदशमी के अवसर पर दंतेवाड़ा नगर में पथ संचलन संपन्न हुआ

दंतेवाड़ा | राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रान्त जिला दंतेवाड़ा द्वारा पथ संचलन का कार्यक्रम दंतेवाड़ा नगर में आयोजित किया गया जिसमे भारी संख्या में स्वयं सेवक शामिल हुए |

प्रति वर्ष की भांति राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ अपने प्रारम्भ वर्ष 1925 से प्रमुख पर्व एवं उत्सवों के अवसर पर संघ शक्ति प्रकटीकरण हेतु संचलन आयोजित करता आ रहा है | इस वर्ष संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने एवं विजयदशमी के पावन पर्व के अवसर पर दंतेवाड़ा नगर में वृहद् पथ संचलन का आयोजन राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रान्त जिला दंतेवाड़ा द्वारा किया गया | इस पथ संचलन के महत्वपूर्ण अवसर पर सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक कतारबद्ध होकर रैली के शक्ल में पथ संचलन के सहभागी बने | पथ संचलन इतिहास निर्माण के लिए गौरव पूर्ण क्षण है जिसका जगह जगह नगर के चौक चौराहों पर मातृशक्ति एवं आम जनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं पावन पर्व विजयदशमी के अवसर पर आयोजित पथ संचलन में जिले के जनप्रतिनिधि समेत प्रतिष्ठित नागरिक भी सहभागी एवं साक्षी बनकर गौरवान्वित हुए |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.