February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता रैली में उमड़ा जनसमर्थन — अशोक मोदी ने किया लायंस क्लब सदस्यों का भव्य स्वागत

कोरबा।लायंस क्लब ऑफ कोरबा 3323 सी के तत्वावधान में शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता फैलाने हेतु एक विशेष कार रैली का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे सीतामणी क्षेत्र से प्रारंभ हुई यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी और लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा इसके महत्व को समझने का संदेश दिया।
रैली का भव्य स्वागत प्रातः 11 बजे श्री सप्तदेव मंदिर के सामने स्थित लायंस क्लब द्वारा संचालित पानी प्याऊ स्थल पर किया गया। इस दौरान एम.जे.एफ. मेंबर लायन अशोक मोदी ने सभी लायंस सदस्यों और आगंतुक गणमान्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने रैली में शामिल नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल, पूर्व पीडीजी जयप्रकाश अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ठ लायन्स सदस्यों — पीडीजी लायन बसंत मिश्रा, पीडीजी लायन राजेन्द्र तिवारी, लायन पी.एस. चंदेल, लायन एस.के. अग्रवाल, लायन गोपाल केडिया, लायन नंदकिशोर अग्रवाल आदि को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं श्रीफल अर्पित कर विशेष रूप से सम्मानित किया।
इस गरिमामय स्वागत समारोह में लायन भगवती प्रसाद गोयनका, गौरव मोदी, हार्दिक मोदी सहित शहर के कई प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।
रैली के दौरान अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल ने अशोक मोदी के सामाजिक योगदान की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि “मोदी जी सदैव धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय रहते हैं। लायंस क्लब के विभिन्न अभियानों में उनका योगदान अनुकरणीय है।”
इस रैली का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विषयों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता फैलाना एवं लोगों को समय पर परामर्श एवं सहयोग के लिए प्रेरित करना था।
लायंस क्लब द्वारा आयोजित इस सामाजिक पहल को कोरबा के नागरिकों ने सराहा और रैली में बढ़-चढ़कर शामिल होकर मानसिक स्वास्थ्य के समर्थन का संदेश दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.