February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पोंडी उपरोड़ा में दशहरा उत्सव की धूम, रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब — जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा पूरा मैदान

पालीताणा खार विधानसभा/पोंडी उपरोड़ा।
ग्राम पोंडी उपरोड़ा में इस वर्ष दशहरा उत्सव का आयोजन भव्यता और पारंपरिक आस्था के साथ किया गया। गांव के खुले मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शाम होते ही कार्यक्रम स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और वातावरण जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।


इस अवसर पर जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके स्वागत में ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्सव का माहौल और भी जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुष सिंह, विजय दुबे, सहेतर सिंह राज, सरपंच शिव मरकाम, अशोक मिश्रा, शोभा राजपूत, संध्या पाठक, ललिता सोनवानी, शाखा राम, ऋषि कुमार, नानक सिंह राजपूत, गंगा पटेल, विष्णु यादव एवं राम सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जैसे ही रावण के पुतले में अग्नि प्रज्वलित की गई, पूरा मैदान प्रकाश और उत्साह से झिलमिलाने लगा। बच्चे, युवा और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे उत्सव में शामिल हुए। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना बल्कि सामाजिक एकता और सामुदायिक भावना का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण, उल्लासमय और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने दशहरा पर्व को बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ मनाया

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.