August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मां दंतेश्वरी के दरबार में नतमस्तक हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

1 min read

 

देश-प्रदेश की सुख-शांति व समृद्धि की की कामना, पूजा-अर्चना में मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित
जगदलपुर, बस्तर।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दंतेश्वरी के समक्ष नमन कर देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मां दंतेश्वरी के ऐतिहासिक मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों का आवागमन शुरू हो गया था। मंदिर प्रांगण में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विशेष पूजा का आयोजन किया गया। अमित शाह के आगमन पर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी तथा स्थानीय श्रद्धालुओं ने पारंपरिक नृत्य और बस्तर की लोक संस्कृति से उनका स्वागत किया।
पूजा-अर्चना के इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राज्यसभा सांसद राजेश अग्रवाल, बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं सांसद महेश कश्यप, सांसद भोजराज नाग, विधायक नीलकंठ टेकाम, आशाराम नेताम, विनायक गोयल, तथा बस्तर के राजा कमलचंद्र भंजदेव सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बस्तर दौरे के दौरान अमित शाह का यह मां दंतेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा कार्यक्रम राजनीतिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मां दंतेश्वरी की आराधना बस्तर दशहरा उत्सव का अभिन्न अंग है और केंद्रीय मंत्री का यह दौरा बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रति आदर का प्रतीक माना जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.