February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा पखवाड़ा में भाजपा का स्वच्छता संकल्प — गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेशबांकी मोगरा मंडल के कुसमुडां अंबेडकर चौक पर चला स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी से बढ़ी सफाई की भावना

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत जिलेभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कल बांकी मोगरा मंडल के कुसमुडां अंबेडकर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और चौक के आसपास झाड़ू लगाई तथा कचरा एकत्र कर साफ-सफाई की।


कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती मनाने से की गई। श्रद्धांजलि के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता अभियान में भाग लिया और आसपास के नागरिकों को भी स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने कहा —
“सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जी का जीवन हमें सादगी, ईमानदारी और स्वच्छता की प्रेरणा देता है। उनकी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाकर हम उनके आदर्शों का पालन कर रहे हैं और लोगों को अपने आस-पास को साफ रखने का संदेश दे रहे हैं।”
स्वच्छता अभियान में मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान में विशेष रूप से विकास झा, सुनीता पाटले, वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व बूथ अध्यक्ष, पार्षदगण एवं स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी की। सभी ने संकल्प लिया कि यह अभियान एक दिन का न होकर नियमित रूप से जारी रहेगा।
इस पहल को स्थानीय नागरिकों ने भी सराहा और कहा कि ऐसे अभियानों से समाज में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ती है तथा सफाई के प्रति लोगों में जिम्मेदारी की भावना आती है।
कार्यक्रम का समापन “स्वच्छता ही सेवा है” के संकल्प के साथ किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.