August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा, समर्पण और संगठन शक्ति का अनोखा संगम — भाजपा ने सेवा पखवाड़ा का भव्य समापन उत्साह और गरिमा के साथ किया संपन्न

1 min read

 

गांधी-शास्त्री जयंती पर लोकार्पण, वृक्षारोपण, सम्मान व सेवा कार्यों के साथ कोरबा में दिखी भाजपा की एकजुटता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में 17 सितंबर को यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुआ सेवा पखवाड़ा आज 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। दो सप्ताह तक चले इस जनसेवा अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक शक्ति और सेवा भाव का अद्भुत प्रदर्शन किया। पखवाड़े के समापन अवसर पर कोरबा में कई गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

🪔 राष्ट्र सेवा सर्वोपरि — लखन लाल देवांगन
कार्यक्रम में वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री श्री नरेंद्र देवांगन, जिला व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक श्री विकास अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि सेवा पखवाड़ा भारतीय जनता पार्टी का केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि एक सतत जनसेवा मिशन है, जो विकसित भारत के निर्माण के प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सेवा सर्वोपरि है। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के योगदान व विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
🌿 जय जवान जय किसान के उद्घोष से गूंजा कोसाबाड़ी चौक

 

 

 

कोसाबाड़ी चौक पर श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। “जय जवान जय किसान” के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। बुधवारी में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके स्वच्छता और सेवा के विचारों पर विशेष चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चले विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई और कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉ. राजीव सिंह ने भी संगठन की सक्रियता और सेवा कार्यों की विशेष प्रशंसा की।
🏡 स्नेह कुटीर एवं आशा भवन का लोकार्पण — वृक्षारोपण और सम्मान समारोह
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 साकेत नगर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्नेह कुटीर तथा मितानिन एवं महिला समितियों के लिए आशा भवन का लोकार्पण वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों और मितानिन बहनों का सम्मान किया गया तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।
जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने पखवाड़ा अवधि में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, निशक्तजनों को उपकरण वितरण, वृक्षारोपण तथा अन्य सेवा कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र सदैव सेवा, समाज निर्माण और एकता पर आधारित है।
🙏 भव्य उपस्थिति में सम्पन्न हुआ आयोजन
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, श्रीमती मनोरमा शर्मा, रूखमणि नायर, सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी शैलेंद्र यादव, मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, राहुल नवनीत शुक्ला, नरेंद्र पाटनवार, राकेश नागरमल अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, परविंदर सिंह, नीरज ठाकुर, प्रदीप सिंह, सूरज पांडेय, रिपु जायसवाल, कमलेश यादव, राम शंकर साहू, सतविंदर पाल बग्गा, मुन्ना साहू, भरत सोनी, गुलजार सिंह, मीरा सोनी, गोपलाल राठिया, सरस्वती पटेल, राजमोहिनी भगत, पार्षदगण ममता यादव, पंकज देवांगन, लक्ष्मण श्रीवास, अजय गोंड, चंद्रकली शिव जायसवाल, स्वाति कश्यप, पुष्पकला साहू, गिरधारी साहू, किया सेन, प्रीति चौहान, धरमपाल सोलंकी, शिव चंदेल, संजीव शर्मा, भजन कंवर, आरिफ़ खान, लीला राम पटेल, मनोज कंवर, दीप नारायण सोनी, रजनीश सिंह, राखी तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, रामावतार पटेल, राम कुमार पटेल, रानी यादव, पूर्णिमा पासवान, प्रमिला सागर, सुकेश दलाल, विजय गुप्ता, शांति यादव, उदय श्रीवास्तव, सतीश केसरवानी, निमेश्वरी पवार, सुलोचना यादव, ईश्वर पटेल, संगीता साहू, गिरीश नामदेव, शत्रुघ्न सिंह, संतोष मिश्रा, अनिल गुप्ता, ऊषा यादव, अन्नपूर्णा श्रीवास, स्मिता सिंह, कमला गुप्ता, ममता बाचड़, तारकेश्वर तिवारी, रविंद्र शर्मा, संजय सारथी, हेमलाल टंडन, कृष्णा यादव, संतोष मिश्रा, दादू, अशोक श्रीवास्तव, मनु, सुखदेव सिंह, सनी सिंह, अरविंद गोस्वामी, अमीन मेमन, जितेंद्र महराज, प्रमोद साहू, दिनेश झा, अशोक निर्मलकर समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
👉 सेवा पखवाड़ा का यह समापन समारोह न केवल भाजपा के सेवा भाव का प्रमाण बना, बल्कि कोरबा में संगठन की शक्ति और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की एक ऐतिहासिक मिसाल के रूप में दर्ज हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.