February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी बचत उत्सव’ में उमड़ा उत्साह — मोदी सरकार की सौगात पर व्यापारियों व आमजन से भाजपा नेताओं ने कोसाबाड़ी क्षेत्र में किया संवाद

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जीएसटी में दी गई विशेष छूट की ऐतिहासिक घोषणा को जन-जन तक पहुँचाने एवं व्यापारिक समुदाय को लाभों की विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में ‘नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी बचत उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया।


इस अवसर पर प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत तथा भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया ने कोरबा शहर के पावर हाउस रोड, घंटाघर एवं निहारीका क्षेत्र में सघन भ्रमण कर व्यापारियों, उद्योगपतियों, स्थानीय व्यवसायिक समुदाय एवं आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया।
नेताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जीएसटी में दी गई विशेष छूट से आम जनता और व्यापार जगत को होने वाले फायदों की विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इन सुधारों के परिणामस्वरूप उपभोक्ताओं का बाजार की ओर रुझान तेज़ी से बढ़ा है, जिससे न केवल व्यापारिक गतिविधियों को गति मिली है बल्कि आर्थिक लेनदेन में पारदर्शिता और सरलता भी आई है। व्यापारी वर्ग में इस ऐतिहासिक कदम को लेकर भारी उत्साह का माहौल है और आम उपभोक्ताओं को भी सीधे तौर पर राहत मिली है।
संवाद कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश‌ जैन, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र अग्रवाल, नरेंद्र पाटनवार, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, मंडल महामंत्री राहुल नवनीत शुक्ला, दीप नारायण सोनी, पवन सिन्हा, मिलाप राम बरेठ, पुनीराम साहू, प्रकाश अग्रवाल, सूरज पांडेय, रिपु जायसवाल, नीरज ठाकुर, परविंदर सिंह, युगल कैवतर्य, ईश्वर पटेल, संजीव शर्मा, रामकुमार त्रिपाठी, अनिल वस्त्रकार, श्रीधर द्विवेदी, दिनेश वैष्णव, प्रताप कंवर, प्रीति चौहान, सरस्वती पटेल, पुनि राम साहू, सुभाष राठौड़, आशीष सूर्यवंशी, बसंत बैरागी, पंकज देवांगन, मुन्ना साहू, जुगल पालीवाल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं नागरिकों से संवाद स्थापित किया और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
इस संवाद कार्यक्रम को जिले के विभिन्न मंडलों में भी उत्साहपूर्वक एवं योजनाबद्ध तरीके से आयोजित किया गया। संबंधित मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित की। क्षेत्रवार संवाद के माध्यम से व्यापारी समुदाय को ‘नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी’ के सुधारों के लाभों से अवगत कराया गया और नागरिकों से सीधा जुड़ाव स्थापित किया गया।
भाजपा नेतृत्व ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी आर्थिक नीतियों और जीएसटी में दी गई विशेष छूट ने देश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान की है। यह पहल न केवल व्यापार जगत को सशक्त बनाएगी, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए भी यह राहत भरी सौगात साबित होगी। ‘नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी’ एक ऐसा ऐतिहासिक कदम है जो देश को वैश्विक अर्थव्यवस्था में और अधिक मजबूत स्थान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.