GST में सुधार और आत्मनिर्भर भारत पर कार्यशाला संपन्न — विकसित भारत के विजन पर हुई विस्तृत चर्चा


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली के तत्वावधान में आज भारत सरकार के ऐतिहासिक निर्णय GST स्लैब में किए गए महत्वपूर्ण परिवर्तन एवं केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन पर केंद्रित एक संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा कोरबा के नवनियुक्त महामंत्री श्री संजय शर्मा जी ने सारगर्भित मार्गदर्शन दिया।







कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण तंवर जी द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुआ। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों और सरकार की लोकहितकारी नीतियों को कार्यकर्ताओं के बीच साझा किया। इसके पश्चात मुख्य वक्ता श्री संजय शर्मा जी ने GST में किए गए सुधारों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन सुधारों से न केवल कर प्रणाली सरल होगी, बल्कि आम जनता के आर्थिक जीवन में अमूल्य और सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
संजय शर्मा जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक सुधार नहीं, बल्कि नए भारत के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच पर विशेष रूप से —
श्रवण तंवर (मंडल अध्यक्ष, जवाली)
महेंद्र यादव एवं वीरेंद्र नामदेव (महामंत्री द्वय)
मोहर मरकाम (उपाध्यक्ष)
राजकुमार कश्यप, मोहन दास, नरेन्द्र चौहान (विधायक प्रतिनिधि)
जितेंद्र जोशी (मंडल मंत्री एवं सेवा पखवाड़ा संयोजक)
हरिहर कंवर, पूरन पटेल, संतोष कुमार, बृजेश मरकाम, देशी लाल, राजेंद्र सिंह, लखन लाल, फेकू राम, दिलहरन बिंझवार, अजय निषाद, राजेश कुमार, हरीश कश्यप, राम कुमार, बजरंग कौशिक, रितेश कुमार, बनवाली प्रजापति, भरत पटेल, राम कश्यप, सूरज पटेल, अन्नू पटेल, रेशम लाल, गुलाब दास, मनबोध दास, नर्मदा कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे

