कोरबा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सेवा पखवाड़ा के तहत पुष्पांजलि, वृक्षारोपण और मैराथन दौड़ का आयोजन


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ भारतीय जनता पार्टी, मंडल हरदी बाजार के कई बूथों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक, संगठनकर्ता, भारतीय जन संघ के अध्यक्ष और एकात्म मानववाद के विचारक परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 116वीं जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, माल्यार्पण किया गया और एक पेड़ माँ के नाम पर वृक्षारोपण भी किया गया।

इसी कड़ी में ग्राम भारती महाविद्यालय में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ कटघोरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय प्रेमचंद पटेल जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं और नागरिकों को पंडित दीनदयाल जी के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरित होकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकित मुकेश जयसवाल जी, जिला मंत्री अजय कुमार दुबे जी, मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल जी, पूर्व महामंत्री डॉ. विजय राठौड़ जी, महामंत्री अमरनाथ कौशिक जी, मंडल उपाध्यक्ष बजरंग यादव जी, युवा मोर्चा जिला मंत्री पंकज धुरवा जी, भुवनेश्वर राठौर जी, जगदीश अग्रवाल जी, नरेंद्र अहीर जी, दिनेश बाजपेई जी, निखिल राठौर जी, लकी साहु जी, साहिल, रामकुमार पटेल, भुवनेश्वर पटेल सहित बड़ी संख्या में मंडल के वरिष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और स्वदेशी विचारों को युवाओं और समाज के बीच फैलाना था। वृक्षारोपण और मैराथन दौड़ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और सामूहिक सहभागिता की भावना को भी प्रोत्साहित किया गया।
इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि समाज की सेवा और राष्ट्र निर्माण में छोटे-छोटे प्रयास भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और दीनदयाल जी के आदर्श आज भी प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।

