July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बस्तर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मध्यप्रदेश, ओड़िशा व गोवा सरकारों का सहयोग प्रशंसनीय – विधायक चैतराम अटामी ने जताया आभार

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल दंतेवाड़ा****/ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक चैतराम अटामी ने बस्तर संभाग में आई भीषण बाढ़ की प्राकृतिक आपदा के इस कठिन समय में मध्यप्रदेश, ओड़िशा और गोवा की राज्य सरकारों द्वारा प्रदान किए गए सहयोग पर गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ केवल पड़ोसी राज्य नहीं, बल्कि आत्मीय रिश्तों से जुड़े परिवार हैं।
विधायक अटामी ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश और अतिवृष्टि के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हजारों लोग बेघर हुए हैं, खेत-खलिहान जलमग्न हो गए हैं, पशुधन का भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दी है।
विशेष रूप से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और आवश्यक राहत सामग्री भेजने की घोषणा की है। इसी तरह ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन्चरण मांझी और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने भी आर्थिक मदद और राहत सामग्री उपलब्ध कराने का ऐलान किया है।
चैतराम अटामी ने कहा –
“इन राज्य सरकारों का सहयोग इस बात का प्रमाण है कि हमारा देश आपदा की घड़ी में एकजुट होकर हर संकट का सामना कर सकता है। यह न केवल प्रभावित परिवारों के लिए संबल है, बल्कि पूरे देश को यह संदेश भी देता है कि आपसी सहयोग से बड़ी से बड़ी विपदा को भी मात दी जा सकती है।”
विधायक ने यह भी बताया कि बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं। अब तक कुल 1694 मकान क्षति के प्रकरणों में प्रभावितों को ₹8.81 करोड़ से अधिक मुआवजा वितरित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त पशुधन व फसल क्षति के 48 प्रकरणों में स्वीकृत ₹4.80 लाख का मुआवजा भी प्रदान किया जा चुका है।
अटामी ने कहा कि शासन-प्रशासन लगातार पीड़ित परिवारों की मदद में जुटा हुआ है और भविष्य में भी इसी तरह की सहानुभूतिपूर्ण कार्यवाहियाँ सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास कार्य में सहयोग करें, ताकि छत्तीसगढ़ की धरती पर जीवन फिर से सामान्य हो सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.