August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद आयुर्वेदिक परामर्श एवं उपचार शिविर में 153 मरीज हुए लाभान्वित

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परिषद एवं आरोग्य भारती कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, निहारिका रोड कोरबा में वृहद निशुल्क आयुर्वेद एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 153 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण एवं सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया। इस अवसर पर भारत माता एवं भगवान धन्वंतरि के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन भी किया गया।

शिविर में विशेष रूप से अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए नाड़ीवैद्य पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि स्वस्थ मन व तन के लिए आहार में संतुलन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने हितभुक, मितभुक एवं रितभुक जैसे तीन प्रकार के आहार सेवन को स्वास्थ्य रक्षा का सबसे बड़ा उपाय बताया।

शिविर में एक्यूप्रेशर पॉइंट द्वारा उपचार एवं मार्गदर्शन पंचकर्म एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट डॉ. राजकुमार पटेल ने दिया। इसके साथ ही मरीजों को निशुल्क औषधियां, परामर्श, शुगर जांच, योग-प्राणायाम प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य पत्रिकाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर नाड़ीवैद्या डॉ. वागेश्वरी शर्मा, नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, पंचकर्म थेरेपिस्ट डॉ. राजकुमार पटेल सहित श्रीमती प्रतिभा शर्मा, नेत्रनन्दन साहू, कमल धारिया, अश्वनी बुनकर, अरुण मानिकपुरी, देवबली कुंभकार, कमला कुंभकार, सिद्धराम साहनी, राकेश इस्पात, सुलोचना यादव, सिमरन जायसवाल एवं हर्ष नारायण शर्मा ने शिविर को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

शिविर में मधुमेह, ब्लड प्रेशर, दमा, बवासीर, माइग्रेन, पथरी, चर्म रोग, वात-पित्त-कफ से संबंधित रोगों सहित स्त्री-पुरुष एवं बच्चों के जटिल रोगों का परामर्श एवं उपचार किया गया। मरीजों ने रोगमुक्ति की आशा जताते हुए आयोजकों एवं चिकित्सकों के इस पुनीत कार्य की सराहना की।

शिविर के सफल आयोजन में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल, कोषाध्यक्ष लायन गजेंद्र राठौर, संरक्षक लायन सुधीर सक्सेना एवं वीरेंद्र कुमार सोनी ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.