February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

देशभक्ति और उपलब्धियों के संग एनटीपीसी कोरबा ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ एनटीपीसी कोरबा में 79वां स्वतंत्रता दिवस असाधारण उत्साह, देशभक्ति की उमंग और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ मनाया गया। इस वर्ष का समारोह “नया भारत” थीम पर आधारित रहा, जो विकसित भारत 2047 के विज़न को साकार करने की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक बना।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव खन्ना, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी कोरबा द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर सीआईएसएफ के जवानों ने औपचारिक सलामी दी तथा मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। विशिष्ट अतिथियों में शशि शेखर, प्रमुख मानव संसाधन, राजीव कुलहरि, कमांडेंट सीआईएसएफ, बिभास घटक, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं प्रबंधन), शत्रुघ्न बेहरा, महाप्रबंधक (रखरखाव एवं सहायक जिला) एवं डॉ. विनोद कोल्हटाकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनटीपीसी कोरबा अस्पताल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्रीमती रोली खन्ना, अध्यक्ष मैत्री महिला समिति की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

मुख्य अतिथि का संबोधन
अपने प्रेरक संबोधन में राजीव खन्ना ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एनटीपीसी कोरबा की उल्लेखनीय उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने गर्व से बताया कि स्टेशन ने लगातार पांचवें वर्ष वार्षिक पीएलएफ (प्लांट लोड फैक्टर) में नंबर 1 स्थान प्राप्त किया तथा वित्त वर्ष 2024-25 में 90.76% पीएलएफ हासिल किया। जुलाई 2025 तक 84.98% पीएलएफ के साथ कोरबा स्टेशन तीसरे स्थान पर रहा।

उल्लेखनीय उपलब्धियां
इस वर्ष एनटीपीसी कोरबा ने कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की—

परिचालन उत्कृष्टता: 105.19% राख उपयोग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 500वां ओआरटी आयोजन, स्वचालन व आधुनिकीकरण।

सतत विकास: रूफटॉप सौर परियोजना की शुरुआत, जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन पहल, वृक्षारोपण अभियान का विस्तार।

बुनियादी ढांचा व स्वास्थ्य सेवाएं: एनटीपीसी अस्पताल का आधुनिकीकरण, नई नैदानिक सेवाएं व डिजिटल हेल्थ प्लेटफार्म, दिव्यांगजनों के लिए पुनर्वास सहायता।

सुरक्षा: उन्नत नियंत्रण कक्ष, स्वच्छता सर्वेक्षण, 114 स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे की स्थापना।

सीएसआर पहल: शिक्षा, स्वास्थ्य, जल आपूर्ति और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों ग्रामीणों को लाभान्वित करना।

रंगारंग आयोजन
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाकर स्वतंत्रता व उत्सव का प्रतीकात्मक संदेश दिया। कर्मचारियों को “मेधावी पुरस्कार” प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डीपीएस, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2, सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय हाई स्कूल, बाल भवन एवं टाइनी कॉटेज के बच्चों ने देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। सीआईएसएफ ने आकर्षक तिरंगा प्रेशर जेट स्प्रे का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम का समापन कर्मचारियों एवं सीआईएसएफ कर्मियों के बीच उत्साहजनक रस्साकशी प्रतियोगिता और स्वतंत्रता दिवस सेल्फी प्वाइंट पर यादगार तस्वीरों के साथ हुआ।

एनटीपीसी कोरबा का यह आयोजन न केवल भारत की स्वतंत्रता की गौरवशाली विरासत को नमन करने का अवसर बना बल्कि परिचालन उत्कृष्टता, सतत विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को भी सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.