August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय बिंझरा में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, मेधावी छात्रों व शिक्षकों का हुआ सम्मान

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय बिंझरा में धूमधाम से ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय प्रांगण में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान कार्यक्रम रखा गया।

मेधावी छात्रों का सम्मान विद्यालय प्रबंधन विकास समिति द्वारा किया गया, वहीं ग्राम पंचायत बिंझरा की ओर से शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरपंच चंद्रिका देवी, विद्यालय प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष श्री विष्णु यादव, श्री अच्छय गर्ग, जनपद सदस्य, उप सरपंच राजेश सिंह, श्री सुरेश कुमार पोर्ते, श्री शंभू शरण सिंह, श्री मन्नू उइके, शंभूनाथ, श्री रविकांत जायसवाल, श्री कुवर सिंह पंचगढ़ सहित पलक तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य मनोज कुमार टंडन एवं श्रीमती सिंह मैडम ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह आयोजन बच्चों और शिक्षकों दोनों के लिए प्रेरणादायी रहा, जिसने शिक्षा के साथ-साथ समाज में योगदान देने की भावना को और अधिक प्रबल किया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.