October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नगर निगम मुख्यालय साकेत भवन में ध्वजारोहण — महापौर, सभापति और आयुक्त ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह नगर निगम मुख्यालय साकेत भवन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे सम्मान और उत्साह के साथ फहराया गया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर, सभापति और आयुक्त सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के बाद महापौर ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, जिसे ऊंचा रखना हर भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। सभापति ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए देश के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। वहीं, आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि हमें देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों से वातावरण देशप्रेम की भावना से सराबोर हो गया। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और भारत की प्रगति एवं समृद्धि के लिए संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.