August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्वतंत्रता दिवस पर कोरबा में भव्य जिला स्तरीय समारोह — मंत्री लखन लाल देवांगन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में जिला स्तरीय मुख्य समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक सराहा। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समारोह का संचालन अनुशासन और उल्लास के साथ किया गया, जिससे राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों का संदेश पूरे मैदान में गूंजता रहा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.