February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सीएसईवी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस पर आम नागरिक मैराथन दौड़ का आयोजन, महापौर संजू देवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी व मंडल अध्यक्ष रहे उपस्थित

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबास्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज नगर निगम कोरबा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सीएसईवी ग्राउंड में आम नागरिक मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी एवं मंडल अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

सुबह के समय शुरू हुई इस मैराथन दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ लगाई, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। महापौर संजू देवी राजपूत ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस न केवल हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है, बल्कि खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से एकता और उत्साह का संदेश देने का भी दिन है।

आयुक्त आशुतोष पांडे ने मैराथन आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और देश के प्रति गर्व की भावना को और प्रबल करते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने प्रतिभागियों के जोश की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से समाज में खेल भावना और राष्ट्रीय एकता का संचार होता है।

  1. कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। आयोजन में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.