August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव में अशोक तिवारी का दमदार नामांकन — वरिष्ठ से लेकर युवा अधिवक्ताओं का मिला व्यापक समर्थन

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स बिलासपुर/कोरबा।
छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव 2025 के लिए कोरबा के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ता अशोक तिवारी ने आज उच्च न्यायालय बिलासपुर स्थित परिषद कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा एवं महिला अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

अशोक तिवारी पूर्व में परिषद सदस्य निर्वाचित रह चुके हैं और अपने कार्यकाल में राज्य अनुशासन समिति के चेयरमैन के रूप में अधिवक्ताओं के हित में कई सराहनीय कार्य किए। उन्होंने अधिवक्ता समुदाय में नैतिक मूल्यों के विकास और संगठन की मजबूती के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया था। लगभग 11 वर्षों के बाद हो रहे इस चुनाव को लेकर अधिवक्ता जगत में खासा उत्साह है, और अशोक तिवारी को लेकर समर्थन की लहर देखी जा रही है।

अपनी निष्पक्ष, स्वच्छ और निर्विवाद छवि के साथ-साथ सामंजस्यपूर्ण कार्यशैली के कारण उन्हें कोरबा, कटघोरा, पाली, करतला के अलावा संपूर्ण बिलासपुर संभाग से व्यापक समर्थन मिल रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं में उनकी गहरी पैठ और लंबे अनुभव के कारण वे विशेष रूप से लोकप्रिय हैं, वहीं युवा एवं महिला अधिवक्ता उन्हें अपना आदर्श मानते हुए पहली पसंद के रूप में देख रहे हैं। यही कारण है कि इस बार उनके भारी मतों से जीतने की संभावना जताई जा रही है।

आज नामांकन दाखिल करने के दौरान माहौल उत्साह और जोश से भरा रहा। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उनके पक्ष में एकजुटता दिखाई, जो आने वाले चुनाव में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.