June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्वतंत्रता दिवस पर संजीव कुमार का जिलेवासियों को शुभकामना संदेश

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पी. डब्ल्यू. डी. रामपुर, कोरबा के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन हमारे देश के गौरव, त्याग और बलिदान का प्रतीक है, जो हमें स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और संघर्ष की याद दिलाता है।

श्री संजीव कुमार ने कहा कि आज़ादी हमें अनगिनत बलिदानों की बदौलत मिली है, इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि इसकी रक्षा करें और देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान दें। उन्होंने विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान करें।

अंत में उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा—“आओ, हम सब मिलकर अपने देश और समाज को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएं। जय हिंद!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.