August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा युवा नेता मुकेश कुमार झा का जिलेवासियों को शुभकामना संदेश

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता श्री मुकेश कुमार झा ने स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर कोरबा जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र गौरव और आज़ादी के अमर बलिदानों की याद दिलाने वाला दिन है। यह वह पावन अवसर है जब हम अपने वीर सपूतों के साहस, संघर्ष और त्याग को नमन करते हैं।

 

श्री झा ने कहा कि आज का दिन हमें प्रेरित करता है कि हम एकता, भाईचारे और विकास के पथ पर आगे बढ़ें। उन्होंने जिले के युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय योगदान दें, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा में अपनी भूमिका निभाएं।
उन्होंने अंत में सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा—”आओ, मिलकर देश को और अधिक सशक्त, समृद्ध और स्वाभिमानी बनाएं। जय हिंद!”

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.