August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने कोरबा जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

1 min read

कोरबा, 14 अगस्त 2025।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ‘बाकी मोंगर’ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कोरबा जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग की याद दिलाता है, जिन्होंने हमें स्वतंत्र भारत का गौरव प्रदान किया।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें अपार अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाती है। हमें अपने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।

उदय शर्मा ने कहा, “तिरंगा हमारे देश की शान है और इसे ऊंचा रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर हम यह संकल्प लें कि हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज में भाईचारा, शांति और विकास को बढ़ावा देंगे।”

अंत में उन्होंने कोरबा जिले के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कामना की कि यह पर्व हर दिल में देशभक्ति और सेवा की भावना को प्रबल करे।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.