June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्वतंत्रता दिवस पर मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर का कोरबा वासियों के नाम संदेश

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी, कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष श्री राजेश राठौर ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) की 79वीं वर्षगांठ पर कोरबा जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन दिवस हमें आज़ादी के उन महान सेनानियों के त्याग, साहस और आदर्शों को स्मरण करने का अवसर देता है, जिनकी बदौलत हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

श्री राठौर ने जिलेवासियों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर एकता, सद्भाव और विकास की भावना को मजबूत करें—स्वच्छता, हरितारोपण, शिक्षा और युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर कोरबा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ। उन्होंने अंत में सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय कर्तव्यों के पालन का संकल्प लेने की अपील की। जय हिंद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.