February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

करतला जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने स्वतंत्रता दिवस पर दी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

 

कोरबा, 14 अगस्त 2025।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  करतला जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज झा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा जिले सहित समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जो हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति की याद दिलाता है।

मनोज झा ने अपने संदेश में कहा कि यह आज़ादी हमें अनेक वीर सपूतों की कुर्बानियों के बाद मिली है, इसलिए इसे संजोना और इसकी रक्षा करना हम सबका प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करें तथा शिक्षा, स्वच्छता और विकास के कार्यों में सक्रिय योगदान दें।

उन्होंने कहा, “हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि अपने गांव, जनपद और जिले को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे, जिससे कोरबा जिला प्रदेश और देश में एक मिसाल बन सके।”

अंत में करतला जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह पर्व हर दिल में देशभक्ति और सेवा की भावना को और सशक्त बनाए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.