August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह का जिलेवासियों को शुभकामना संदेश

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर कोरबा जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन हमारे देश के गौरव, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह अवसर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और संघर्ष की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
श्री पवन सिंह ने कहा कि हमें इस आज़ादी की कीमत समझते हुए राष्ट्र की प्रगति, एकता और भाईचारे को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि सभी लोग विकास की मुख्यधारा में जुड़कर एक समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने अंत में सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दीं।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.