August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्वतंत्रता दिवस पर सुश्री रितु चौरसिया का कोरबा वासियों को शुभकामना संदेश

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया ने स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर कोरबा जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व और आत्मसम्मान का प्रतीक है। यह दिन हमें उन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश को स्वतंत्र कराने के लिए संघर्ष किया।
सुश्री चौरसिया ने कहा कि आज हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि हम देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की मंगलकामनाएं देते हुए देशभक्ति और सामाजिक समरसता की भावना को सदैव बनाए रखने का आह्वान किया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.