August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत ने स्वतंत्रता दिवस पर दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं

1 min read

कोरबा, 14 अगस्त 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/    कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा सहित पूरे जिले के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और बलिदान की यादों से जुड़ा हुआ है। यह दिन हमें उन वीर सपूतों के अमर बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत में जी रहे हैं, वह हमारे पूर्वजों के अथक संघर्ष और त्याग का परिणाम है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए शहर, राज्य और देश के विकास में सक्रिय योगदान दें।

उन्होंने कहा, “आज हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम तिरंगे के सम्मान और देश की एकता-अखंडता को सर्वोपरि रखेंगे। स्वच्छ, हरित और विकसित कोरबा के निर्माण में हम सब मिलकर कार्य करेंगे, जिससे हमारा नगर प्रदेश और देश के लिए एक आदर्श बन सके।”

महापौर ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा, नवाचार, रोजगार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भागीदार बनें।

अंत में श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारे अंदर देशभक्ति, अनुशासन और एकजुटता की भावना को और प्रबल करे।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.