August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल का स्वतंत्रता दिवस पर बधाई संदेश

कोरबा, 15 अगस्त 2025।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा सहित पूरे क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे देश की आज़ादी, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग से मिली आज़ादी को बनाए रखना और देश की प्रगति में योगदान देना हम सभी का कर्तव्य है।

श्री पटेल ने कहा कि आज हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम आपसी भाईचारा, एकता और विकास की भावना से आगे बढ़ते हुए राष्ट्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका निभाएँगे। उन्होंने समस्त नागरिकों से स्वच्छता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.