February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में भाजपा मंडल जवाली की भव्य तिरंगा यात्रा संपन्न — देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

त्रिनेत्र टाइम्स जवाली, कोरबा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा मंडल जवाली के तत्वावधान में “मोर तिरंगा मोर अभिमान” कार्यक्रम के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ अरदा चौक से हुआ, जो मोटरसाइकिल रैली के रूप में विभिन्न गांवों से होते हुए जवाली तक पहुंची। पूरे मार्ग में देशभक्ति के गीतों और नारों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा में युवा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था।

कार्यक्रम में कटघोरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण तंवर के नेतृत्व में यात्रा संपन्न हुई। इस अवसर पर कटघोरा जनपद विधायक प्रतिनिधि एवं जवाली मंडल कार्यक्रम प्रभारी श्री राज कुमार कश्यप, सह संयोजक श्री श्याम सुंदर पटेल, विधायक प्रतिनिधि SECL ढेलवाड़ीह श्री मोहन दास महंत, महामंत्री द्वय महेन्द्र यादव एवं विरेंद्र नामदेव, उपाध्यक्ष श्री मोहर सिंह मरकाम, मंत्री द्वय श्री ईश्वर बघेल एवं श्री जितेंद्र जोशी मौजूद रहे।

इसके अलावा जवाली विधायक प्रतिनिधि वकील साहब राधे श्याम पटेल, रवि शंकर, शिव नारायण यादव, मंडल कोषाध्यक्ष श्री गुलाब दास, हरीश कश्यप, मनबोध दास, फेकू राम, श्याम लाल, हर्ष चौहान, देवेंद्र साहू, अजय निषाद, अखिलेश साहू, विनोद मरकाम, रामायण बिंझवार, बनवाली प्रजापति, दीपक पटेल, प्रवीण कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भाजपा की यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति और एकता का संदेश देते हुए क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित हुई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.