June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सर्वमंगला नगर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा — जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और महापौर संजू देवी राजपूत ने बढ़ाया उत्साह

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “मोर तिरंगा मोर अभिमान” कार्यक्रम के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी सर्वमंगला नगर मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष आदरणीय श्री मनीष मिश्रा के नेतृत्व में यह रैली सर्वमंगला नगर स्थित साईं मंदिर से प्रारंभ होकर सिद्धांश्वरनाथ मंदिर तक निकाली गई।

रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। पूरे मार्ग पर वातावरण देशभक्ति के गीतों और “भारत माता की जय” के उद्घोष से गूंजता रहा।

इस अवसर पर भाजपा जिला कोरबा अध्यक्ष आदरणीय गोपाल मोदी, कोरबा नगर निगम की महापौर दीदी संजू देवी राजपूत, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री एवं पार्षद आदरणीय भैया नरेंद्र देवांगन सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, पार्षदगण और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

भाजपा की यह तिरंगा यात्रा न केवल स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को बढ़ाने वाली रही, बल्कि क्षेत्र में देशभक्ति और एकता का अद्भुत संदेश भी छोड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.