August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा में भाजपा मंडल की अति आवश्यक बैठक सम्पन्न, तिरंगा अभियान व यात्रा की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कटघोरा। आज दिनांक 10 अगस्त 2025, रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा द्वारा आगामी तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन कटघोरा PWD विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) में किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का बंटवारा और जनभागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य रूप से संजय शर्मा (जिला मंत्री, भाजपा कोरबा), अभिषेक गर्ग (मंडल अध्यक्ष, भाजपा कटघोरा), राम प्रसाद कोराम (कार्यक्रम संयोजक/मंडल महामंत्री, भाजपा कटघोरा), समजीत सिंह (मंडल महामंत्री, भाजपा कटघोरा), देव दुबे एवं ओम प्रकाश डिक्सेना (कार्यक्रम सहसंयोजक) उपस्थित रहे।

इसके साथ ही पवन अग्रवाल (पार्षद), राजू दिवान (पार्षद), अजय गर्ग (पार्षद), जय गर्ग, रूपेश डिक्सेना (महामंत्री, भाजयुमो कटघोरा), उमा शुक्ला (अध्यक्ष, महिला मोर्चा), आकाश मानकर (अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा), कासिम अली (अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा), अमित जयसवाल, अनुराग दुहलानी, स्नेहलता पटेल, अर्चना अग्रवाल, उतरा चौहान, प्रताप मरावी, श्याम कश्यप, डागेश्वर शुक्ला एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में तय किया गया कि तिरंगा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, नगरवासियों को भी इस अभियान में शामिल कर देशभक्ति के माहौल को और प्रगाढ़ करने का संकल्प लिया गया।

नेताओं ने कहा कि तिरंगा अभियान सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने का माध्यम है। बैठक के अंत में सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.