August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालकोनगर में पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ भोजली महोत्सव 2025, महापौर संजू देवी राजपूत सहित अनेक गणमान्य रहे उपस्थित

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।वार्ड क्रमांक 42, बालकोनगर देहानपारा में श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा आयोजित पारंपरिक भोजली महोत्सव 2025 रविवार को धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता के बीच भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र देवांगन, वार्ड पार्षद सत्येन्द्र दुबे, तरुण राठौर, मंगल बंदे, रजत खूंटे, चंदा देवी, चेतना मैत्री (जिला उपाध्यक्ष), आलोक सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष), शिव बालक सिंह तोमर, प्रभात डडसेना, वरिष्ठ भाजपा नेता जे. एन. दुबे, संजय पांडे, लाल बहादुर, धीरज झा, नरेश दीवान, दिनेश पटेल, अविनाश, विनोद यादव, विनोद कौशिक, कमल जी, केशव देवांगन, होरी लाल साहू, महेंद्र ठाकुर, नंदू, राजेश धीवर, कमलेश त्रिपाठी, दौलत, आश्रम प्रमुख संतोष शांडिल्य, संजय मलगे, अशोक सिंह, गुलाब सिंह, जनार्दन गिरी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं महिला शक्ति उपस्थित रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे श्री सर्वेश्वरी आश्रम, बालकोनगर (बैरियर के पास, सेक्टर 4) में विधिवत पूजन से हुआ। इसके बाद सायं 4:00 बजे रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं, बच्चियां और श्रद्धालु शोभायात्रा के रूप में राम मंदिर की ओर प्रस्थान कर भोजली का विसर्जन किया। विसर्जन के उपरांत सामूहिक भंडारा एवं प्रसाद वितरण हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भोजली महोत्सव में स्थानीय कलाकारों और महिलाओं ने पारंपरिक गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन समिति ने अतिथियों का स्वागत पुष्पमालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर किया।

पूरे आयोजन की कमान श्री सर्वेश्वरी समूह भोजली महोत्सव समिति के नेतृत्वकर्ता श्री सत्येन्द्र दुबे ने संभाली। समिति के सभी सदस्यों और वार्ड के नागरिकों के सामूहिक सहयोग से महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

आयोजन समिति ने बताया कि भोजली महोत्सव केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि यह सामाजिक एकजुटता और संस्कृति संरक्षण का भी माध्यम है। सभी ने इस परंपरा को आने वाले वर्षों में और अधिक भव्य बनाने का संकल्प लिया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.