ज्योति वर्मा के निवास पर ‘चाय पर चर्चा’, महापौर संजू देवी राजपूत की रही खास उपस्थिति
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। स्थानीय सामाजिक एवं राजनीतिक चर्चाओं के बीच नगर की जानी-मानी हस्तियों का एक विशेष मिलन समारोह ज्योति वर्मा के निवास पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत एवं उमा भारती शरफ सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
चाय की चुस्कियों के साथ नगर विकास, जनहित के मुद्दों और सामाजिक सरोकारों पर सार्थक चर्चा हुई। सभी ने सौहार्दपूर्ण माहौल में विचार साझा करते हुए आपसी सहयोग और बेहतर समन्वय के साथ नगर के विकास में योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
ज्योति वर्मा ने सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस तरह के संवाद को सामुदायिक एकजुटता के लिए महत्वपूर्ण बताया। महापौर संजू देवी राजपूत ने भी नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी और सभी के सुझावों का स्वागत किया।







