March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भोजली पर्व पर कोरबा की जनता को भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी शुभकामनाएं

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने भोजली पर्व के अवसर पर कोरबा सहित समूचे क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भोजली पर्व हमारी लोक संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जो हमें प्रकृति से जुड़ने और सामूहिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

गोपाल मोदी ने कहा कि यह पर्व विशेष रूप से ग्रामीण अंचल में कृषि, वर्षा और हरियाली के प्रति आभार प्रकट करने का माध्यम है। इस अवसर पर महिलाएं और बालिकाएं भोजली की पूजा-अर्चना करती हैं और लोकगीतों के साथ इसे तालाब या नदी में विसर्जित कर सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

उन्होंने कोरबा वासियों से अपील की कि इस परंपरा को सहेजते हुए आने वाली पीढ़ियों को भी इससे जोड़ें, ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत जीवित रह सके। उन्होंने विश्वास जताया कि भोजली पर्व से आपसी प्रेम, सहयोग और सौहार्द का वातावरण और प्रगाढ़ होगा।

भोजली के इस पावन अवसर पर गोपाल मोदी ने सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा—“आइए, हम सब मिलकर अपनी परंपराओं और संस्कारों को संजोएं और कोरबा को विकास और एकता की मिसाल बनाएं।”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.