August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको में रक्षाबंधन का अनोखा उत्सव, स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सुरक्षा और सेवा कर्मियों को बांधी राखी

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। वेदांता समूह की भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने रक्षाबंधन के पावन अवसर को अपने कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। यह पर्व न केवल भाई-बहन के रिश्ते का जश्न बना, बल्कि आपसी विश्वास, बंधुत्व और सामाजिक समरसता को भी नई ऊर्जा प्रदान करने का माध्यम बना।

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘उन्नति’ परियोजना से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों, सेफ्टी और सिक्योरिटी टीम के सदस्यों की कलाई पर अपनी हस्तनिर्मित राखियां बांधीं। इस भावपूर्ण gesture के माध्यम से उन्होंने उनके समर्पण, सतर्कता और निःस्वार्थ सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में कर्मचारियों ने भी सुरक्षाकर्मियों को राखी बांधकर कार्यस्थल पर सुरक्षा की संस्कृति को सशक्त किया। इस अवसर पर ट्रांसजेंडर, महिला और पुरुष—सभी सुरक्षा एवं सेफ्टी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिसने विविधता और समानता के मूल्यों को उजागर किया।

उन्नति परियोजना की महिलाओं के लिए यह पर्व उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक भी रहा। इस परियोजना ने महिलाओं को कौशल विकास, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि “कंपनी की प्रगति और समुदाय का विकास साथ-साथ चलता है। समृद्धि, सशक्तिकरण और साझा मूल्यों के माध्यम से हम ऐसा वातावरण बनाते हैं, जिससे सभी को लाभ मिले। रक्षा बंधन जैसे पारंपरिक पर्व इस बंधुत्व और सहयोग की भावना को और मजबूत करते हैं।”

बालको का यह रक्षाबंधन उत्सव केवल राखी बांधने का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि एक सशक्त संदेश था—“हम साथ हैं और साथ ही आगे बढ़ेंगे।”

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.